Thursday, December 23, 2021

Hum Kya Hai Yeh Bas Hum...


 

हम क्या है ये बस हम जानते है,

ये बातें तुम्हे समझाई नही जा सकती,

तुम्हारी अहम तुमसे छुड़ाई जा सकती है,

वक्त की मार से तुम्हे बचाई नही जा सकती है।

Waqt Badal Raha Hai...


 

वक्त बदल रहा है,
किरदार बदल रहे हैं,
मौसम की तरह लोगो के
यहां ईमान बदल रहे हैं
कभी फूल झड़ रहे हैं,
कभी लोर गिर रहे हैं,
कभी उसी जुबान से
कड़वे वाक् बह रहे हैं।
वक्त बदल रहा है,
विचार बदल रहे है,
यहां ईमानदारी को भी
साक्ष्य से माप कर रहे हैं।
इस दुनिया से लोग
सच्चाई का नास कर रहे है।
वक्त बदल रहा है,
किरदार बदल रहे है।

Sunday, November 7, 2021

Marte Hazaron Mein Hain...


 

मरते हजारों में हैं

 गिनतियां बस हजार में होते हैं,

ये बेदर्द दुनियां है जनाब

यहां बिन गुस्ताखी ही हमजैसों को

 गहरे जख्म दिए जाते हैं।

Friday, November 5, 2021

Hilate Ho Ladkhadate Ho...


 


हिलते हो लड़खड़ाते हो,
कभी इधर तो कभी उधर मंडराते हो,
उधर की बातें इधर और,
इधर की बातें उधर करते हो,
हमने तो सुई सी भी तकलीफ नहीं दी,
ये तू अच्छे से जानती है,
फिर भी क्या अच्छा बदनाम किया तुमने,
जैसे सौ कातिलों सा बरताओ किया हो हमने

Friday, October 22, 2021

Zindagi Ek Suhana Safar Hai...


 

जिंदगी एक सुहाना सफर है
इसे हमसफर बना ले,
मौत तक कोई नही देने वाला साथ
इस वक्त को ही खुद का रकीब बना ले।

Thursday, September 16, 2021

Teri Mohabbat Mein Hum...


 

तेरी मोहब्बत में हम इतने मकबूल हो गए,
तू क्या तेरी याद भी मोहब्बत-ए-रसूल हो गए।

Wednesday, September 1, 2021

Zindagi Ke Safar Mein...


 

जिंदगी के सफर में हमसफ़र कितने होंगे
यह हम तय करते हैं,
इस सफर में दफन कितने होंगे
यह रब तय करते हैं।


Saturday, July 31, 2021

Nafrat Khud Se Nahi...



नफरत खुद से नही खुद की सोच से करो
जिंदगी संघर्ष कर के जीने के लिए मिली है
ना की हार कर खुद को मिटाने के लिए
खुशियां सुकून उसे ही मिलती है जो
तमाम रुकावटों तकलीफों से लड़कर
बिना रुके आगे बढ़ता रहता हैै।

 

Thursday, July 8, 2021

Zindagi Mein Pyaar Mohabbat...


 

जिंदगी में प्यार मोहब्बत धोखा फरेब 

दर्द तकलीफ ये तो मिलते ही रहेंगे,

इसका ये अर्थ नही की हम गम में डूब कर 

जिंदगी से लड़कर जीना छोड़ दें।

Wednesday, June 2, 2021

Aaj Wo Bharam Bhi Tod...


 

आज वो भरम भी तोड़ दिया मैने 

जो पाल रखा था तुमने,

देख अब मैं किसी और का होने जा रहा हु 

जो कभी सोचा नहीं था तुमने,

मेरे विश्वास को जो यूं चकना चूर कर दिया था,

ले वो यकीन भी आज तोड़ दिया 

जो खुद से ज्यादा किया था तुमने।

Friday, May 21, 2021

Na kar Aisi bewafa...


 


ना कर ऐसी बेवफा के लिए 

खुद से बेवफाई मेरे दोस्त,

कुछ नहीं रखा इन बेग़ैरती बेहयायों में,

ये सिर्फ तुम्हारी ज़िन्दगी दोज़ख बनती है,

इस लिए,

ऐसी खूबसूरत रंगमंचो से अच्छा है

खुद की रंगोली बना लो ...


Thursday, April 15, 2021

Mujhe Barbad Karne wala...




मुझे बरबाद करने वाला

एक दिन खुद से ही हार जायेगा,

फिर याद करके मेरी वफाओं को

दिन रात वो रोयेगा...

Sunday, April 4, 2021

Mat Puchho Mujhase Usaka...


 

मत पूछो मुझसे उसका हाल 
मैं उसका नाम लिख दूंगा
कर के अपने मोहब्बत का खून
मैं उसको बदनाम कर दूंगा।

Friday, April 2, 2021

Jate Jate Dil Par Zakhm...


 

जाते जाते दिल पर ज़ख्म दिए 
जा रहे हो बेरहम हो क्या,
अए काफिर चूम ले जरा दिल को 
या बता मेरी मौत चाहते हो क्या।

Wednesday, March 17, 2021

Aaj Usane Mere Shirt Par...


 

आज उसने मेरे शर्ट पर 
लिप्स के निशान छोड़े है
उसमें भीनी सी लजीज 
मोहब्बत के जैसे इत्र घोले है
चूमा जो मैने उस छोड़े 
निशान की लाली को
हुआ ऐसा नशा जैसे पी ली 
रेड वाइन मैने पुरानी हो।

Wednesday, March 10, 2021

Jism Jail Ho Gayi Hai...


 

जिस्म जेल हो गई है
अब इससे आजाद कर दे,
अये खुदा
इश्क में न सही पर दुनियां के
किस्सों में मुझे आबाद कर दे।

Saturday, March 6, 2021

Dard Ka Naam Hi Zindagi...


 

दर्द का नाम ही ज़िन्दगी है,
खुशियां तो कब्रो में मिलती है,
ज़ख्म है तभी तो जिंदा हूं
वरना मैं भी मुर्दों में शामिल होता।

Thursday, February 25, 2021

Ye Zindagi Zinda Rahne Ka....


 

ये ज़िन्दगी जिंदा रहने का 
हर पल एहसास दिलाती है,
कुछ जख्मों को खुरेदती 
कुछ नए दर्दों से मुलाक़ात कराती है।

Har Roj Jalta Hoon...


 

हर रोज जलता हूं सूरज की तरह
पर सिगार सा कभी ख़ाक नहीं होता।

Tuesday, February 23, 2021

Apani Maut Manga Tha Maine...




अपनी मौत मांगा था मैंने 
खुदा से उसने वो भी ना दिया,
जिससे सुकून मिलना था  
रब ने उसको भी छीन लिया।

Sunday, February 14, 2021

Ye Sawan Ki Bunde Hai...


 


ये सावन की बूंदे है बारिश का पानी,
मेरे दिल का दरिया है वो झील सी रानी,
चलो आज भीगें इस नदियां में डूबे,
एक दूजे की बाहों में कुछ यूं हम खो के,
मोहब्बत में सारी हदें हम तोड़े,
नहीं है ठिकाना जहां में कहीं भी,
तेरे दिल के घर में बसेरा बना लूं,
आ समा मेरे दिल में मैं जन्मों के खातिर,
मेरी जान तुझको मैं अपना बना लूं।

Saturday, February 13, 2021

Gulab Se Nazuk Hoth...


 


गुलाब से नाजुक होठ ये तेरे
मेरे होठों से चूमने की जिद्द करता है,
मख्खन से गुलाबी गाल ये तेरे
मेरे हथेलियों में समाने की हठ करता है,
दे दे इजाजत छूने की मुझे तू
तेरी मखमल से बदन पर चांद तारे 
सजाने को दिल करता है।

Thursday, February 11, 2021

Bahane Bahut Hain Zindagi...


 
बहाने बहुत है जिंदगी में
किसी को तड़पाने की लिए,
वजह एक ही काफी है
जिंदगी भर मुस्कुराने के लिए।

Monday, February 8, 2021

Pyaar Karti Ho To Pyaar...


 

प्यार करती हो तो प्यार जताओ तो जानूं,
मेरी खुशी के खातिर सब कुछ लुटाओ टू जानूं,
बिन कहे दिल की बात समझ जाओ तो जानूं,
ये जिस्मों से रिझाना बंद करो मुझे,
इस जिस्म को त्याग दिल में उतर जाओ तो जानूं,
प्यार करती हो तो साथ निभाओ तो जानूं,
मेरी आखों में सागर सी डूब जाओ तो जानूं,
मेरे एक इशारे पे खुद को मिटाओ तो जानूं,
मेरी याद में लिए एक भी सांसे गिनाओ तो जानूं,
प्यार करती हो तो किया वादा निभाओ तो जानूं,
अपनी हर खुशियों को छोड़ खुशी लुटाओ तो जानूं,
तुम मुझे चाहती हो मेरे हैसियत को नहीं 
यकीन दिलाओ तो जानूं,
मेरे दिल पर दिए जख्मों को बिन दाग मिटाओ तो जानूं,
प्यार करती हो तो प्रेम का अर्थ बताओ तो जानूं
तुम्हे लगता है तुम मेरी हो अहसास दिलाओ तो जानूं।

Saturday, February 6, 2021

Din To Kaam Mein Raat...


 

दिन तो काम में रात खुली आंखों में
चलती तेरे सपनों में गुजर जाती है,
अब वो पहले वाली बात कहा जो रात
तेरी बाहों में सो के निकल जाती थी।

Friday, January 29, 2021

Jism Par Apne Kanto Se...

 



जिस्म पर अपने कांटो से 
तेरा नाम लिख रखा था,
तेरी तस्वीर को अपने सीने में 
मुद्दातों से संभाल रखा था,
तेरी भीनी सी वो खुश्बू भी 
रूह में अत्तर सा उतार रखा था,
तूने खेला खेल ऐसा मेरे साथ मेरी जान,
जीना तो दूर ना मर सकू तेरे बिन 
ऐसा हाल बना छोड़ा था।

Monday, January 18, 2021

Rishte To Ab Kagazon...


 


रिश्ते तो अब कागजों पर चलते हैं,
विश्वास की कोई जगह ही नहीं,
कभी जिस दिल पर पूरी ज़िन्दगी लिख दी जाती थी,
आज वही हसिनाओं का खिलौना बन चुका है।

Friday, January 15, 2021

Ek Kisan Ki Zindagi...





 
एक किसान की जिंदगी खेतों में
फसलों के बीच निकल जाती है,
दिन रात पसीना बहाते हैं तब
बीजों से अंकुर निकल आते है,
ये किसान ही पूरी दुनिया का
पेट पालने वाले है,
कुछ लोग है जो किसानों को
मिट्टी का कीड़ा तक कह जाते हैं,
शायद भूल गए हैं जो
अनाज वो घर में खाते हैं,
इन किसानों ने ही अपने
खून से सींच कर उगाया है,
ना हो अगर किसान दुनिया में
सब भूखे ही मर जायेंगे,
ना होगी बीजों की उत्पत्ति
ना रोटी हम खा पाएंगे,
ना खा पाएंगे कोई सब्जी हम
ना कोई फल हमें मिल पाएंगे,
बन जायेंगे फिर नर भक्षी सब
एक दूजे की मार खायेंगे,
ना मिला सम्मान किसानों को
जिनके वो हकदार हैं,
फिर भी सबका पेट भरे हैं
वो ईश्वर सा महान है,
ऐसी किसान की जिंदगी
जिनकी मिट्टी में बसी जान है,
वो भी छीने जा रहे उनके लिए
जो कार्य विष के समान है,
किसान है की फिर भी 
उन सबके लिए कुर्बान है,
किसान है उपजाऊ मिट्टी है 
तो दुनिया ये समाज है,
एक किसान की जिंदगी 
हीरे से भी मूल्यवान है।

Wednesday, January 13, 2021

Mere Ghar Aayi Ek Nanhi...


 


मेरे घर आई एक छोटी सी नन्ही परी है,
मेरे दिल में एक अद्भुत सी खुशियां जगी है,
दिखने में तो वो एक नाजुक कली है,
पर लगता है मेरे सामने त्रिदेवियाँ खड़ी हैं।

Monday, January 11, 2021

Jo The Kabhi Rishte...


 



जो थे कभी रिश्ते तुझसे वो अब टूट चुके हैं,
दिल के तुझसे जो थे अरमां अब ख़ाक हो चुके हैं।

Friday, January 8, 2021

Tumne Khol Rakha Hai...


 


तुमने खोल रखा है जिस्मों का बाज़ार तो सौदा कर,
हम भी अब सौदागर है तुझे क्या पूरे बाज़ार को खरीद लेंगे।

Wednesday, January 6, 2021

Gam-E-Tashvir Ko Batana...


 


गम-ए-तस्वीर को बांटना मैंने छोड़ दिया है,
किसी को तिनका सा फर्क नहीं पड़ता कितना टूटा हूं,
कोई नहीं इस दुनिया में जो उन यादों को जला सके,
जो मिला सिर्फ दर्दों में इजाफा करता गया।

Hath Mein Bandhi Pattion...


 


हाथ में बंधी पट्टियों को देख पूछते हो कैसे टूटा,
अरे टूटा तो दिल है मेरा,
हड्डियों की कहां इतनी औकात जो यूं टूट जाए।

Tuesday, January 5, 2021

Insan Hoon Dard Milana...


 


इन्सान हूं दर्द मिलना लाजमी है
हैवान होता तो सीधे मौत मिलती।

Monday, January 4, 2021

Agar Sharab Ka Nasha...


 


अगर शराब का नशा चढ़ जाए 
तो कुछ पल में ही उतर जाता है,
गर चढ़ जाए नशा किसी बेवफा का 
जिंदगी भर उसका असर रहता है।

Sunday, January 3, 2021

Mera Khamosh Rahna...


 


मेरा खामोश रहना तुझे पसंद है,
तो आ मुझे खामोश कर दे,
बंद कर दे मेरे होंठ अपने होठों से आ,
अंतिम सांस तक नसें में मुझे चूर कर दे।

Friday, January 1, 2021

Aaj Jashn Ka Din Tha...


 


आज जश्न का दिन था 
सबने मिल कर खूब जश्न मनाया,
बस एक तेरी कमी रह गई थी काफिर,
तू होती तो जश्न का रंग ही कुछ और होता।