Wednesday, October 28, 2020

Girgit Ke Rang Hajaar Hain...



 

गिरगिट के रंग बस दो - चार हैं,
इंसानों के रंग हजार हैं,
ना जोड़ना कोई दिल किसी से,
ये दुनियां बस मतलबियों का बाज़ार है।

Wednesday, October 21, 2020

Kisi Ki Chaah Ne Chhoda...



 

किसी की चाह ने छोड़ा,
किसी की बात ने तोड़ा,
किसी की राह ने हमको,
खुदा की राह से मोड़ा,
जब से दुनियां में आया हूं,
सब ने खेल है खेला,
मुझपे सारे हक़ जता करके,
मेरे जज्बातों से खेला,
प्यार के नाम पर दुनियां में,
मोहब्बत का अब ढोंग होता है,
बस इश्क़ जता कर के,
वफा का खून होता है।

Friday, October 16, 2020

Sabra Karne Se Siddhi...


 



सब्र करने से सिद्धि मिले है,
रोने से दुखों का समंदर,
कुछ ना मिले है इंसानों में,
हर सुख है खुदा के अंदर।

Thursday, October 15, 2020

Tune Mera Chain Churaya...



 

तूने मेरा चैन चुराया है,
हम तेरे दिल को चुरा लेंगे,
एक बार कर के देख मेरे प्यार पर यकीन,
हम तुझसे तेरे रूह को चुरा लेंगे।

Sunday, October 11, 2020

Betiyan Hi Zindagi Hain...




बेटियां ही ज़िन्दगी हैं,
बेटियां ही बंदगी हैं
बेटियां भविष्य देश की,
बेटियां ही सर - जमीं हैं।
बेटियों से जीवन हमारा,
बेटियों से ही संसार है,
बेटियां ही पालन कर्ता हैं,
बेटियां है जन्मदाता हमारी।
बेटियों को बोझ ना समझो,
बेटियों ने ही तुमको अपने,
खून से सिच कर पाला है,
बेटियों से ही जीवन मिला है।
नौ महीने अपने कोख में रखकर,
अभिन्न हिस्सा तुम्हे बनाया है,
वो करती हैं बेटियां जो,
बेटों ने ना कर पाया है।
क्यों करते हो ज़ुल्म बेटियों पर,
जिन्होंने तुम्हे जन्माया है,
आघात कर के बेटियों पर,
नर्क वासी खुद को बनाया है।
कब समझोगे हैवानों तुम,
तुम्हे जन्माने वाली भी बेटी है,
बेटी से ही प्रेम जीवन में,
बेटी देवी का रूप है।
बेटियों से सम्मान जीवन में,
बेटियों से ही प्रतिष्ठा है,
बेटियां है ताज सिर का,
मां- बाप का अभिमान है।
बेटियों से ही ज़िन्दगी है,
बेटियों से शरीर हमारा,
ईश्वर की वरदान है बेटी,
परमेश्वर का भी मान है बेटी।
रब के रचनाकारों में एक,
अदभुत चमत्कार है बेटी,
बेटियों का सम्मान करो तुम,
बेटियों का मान रखो तुम।
बेटियों के दिल में ही,
तीनो जहां समाए हैं,
बेटियों से ही स्वर्ग बना है,
बेटी बिन है संसार अधूरा।
बेटियों से ही ज़िन्दगी है,
बेटियों से ही बंदगी है,
बेटियां भविष्य देश की,
बेटियां ही सर - जमीं है।

Saturday, October 10, 2020

Tere Honth Apane Hontho...



 

तेरे होंठ अपने होंठो से कुछ इस तरह सिल दूंगा,
तेरी ये जो बक़ बक करने की आदत है ना 
पूरी तरह बंद कर दूंगा।

Tuesday, October 6, 2020

Tumne Qsar Hi Kaha...



 

तुमने कसर ही कहां छोड़े हैं,
जो खुशी के पल ठहरे,
कहती हो उदास क्यों हो जरा सोच,
गम के सिवा दिया ही क्या है तुमने।

Sunday, October 4, 2020

Aaj Be Mausam Barsat...



आज बेमौसम बरसात कर दे,
अब पूरी तू मेरी आश कर दे,
भर के तू अपनी बाहों में,
मोहब्बत की हल्की से बौछार कर दे। 
 

Chahati Ho Khud Se Bhi...



 

चाहती हो खुद से भी ज्यादा,
पर जाने क्यों दिल को तुम समझाती हो,
पाना भी नहीं चाहती हो मुझे,
फिर ना जाने खोने से क्यों दर जाती हो।


Friday, October 2, 2020

Giri Hai Aisi Bilaji Sara...



 

गिरी है ऐसी बिजली सारा जहां बेजार है,
कैद होकर रह गई है ज़िन्दगी इस कदर,
जैसे शेर पिंजरे के अंदर लाचार है।