Monday, August 31, 2020

Teri Baaton Ne Meri...



 

तेरी बातों ने मेरी जज्बातों पे 
असर कुछ ऐसा किया है,
सोचता हूं अब बात क्या करू 
बात करने को तुमने कुछ छोड़ा ही कहां है।

Sunday, August 30, 2020

Teri Zulfon Ki Lat Ko...



 

तेरी जुल्फों की लट को कुछ यूं संवारा है,

तूने दिल की खूबसूरती को कुछ यूं निखारा है,

तेरी होठों की भाषा ने कुछ यूं गुदगुदाया है,

मिटा दूं खुद को तेरी बाहों में तुझपे इतना प्यार आया है।

Friday, August 28, 2020

Tujhase Ishq Ki Khwahish thi...



 


तुझसे इश्क़ की ख्वाहिश थी 
जो एक पल में ही टूट गया,
तूने दिल तो मेरा तोड़ा 
चैन भी साथ ले गया,
कर के दोस्ती का वादा मुझसे 
फिर वो सारे रिश्ते तोड़ गया,
एक बार फिर उसने पहले से ज्यादा 
तन्हा कर छोड़ गया।

Tu Zidd Hai Meri Tujhe...



 

तू जिद्द है मेरी तुझे पाना मेरा लक्ष्य है,
अभी तू नही सही पर मेरे पास तेरा अक्श है।

Tuesday, August 25, 2020

Ek Ahasas Hai Tu Mere paas...

 



एक एहसास है तू मेरे पास है,

तू हर लम्हा मेरे लिए खास है,

मेरे दिल में समाई तू एक राज़ है,

किसी से कह ना सकूं तू वो बात है।

Sunday, August 23, 2020

Teri Haath Ki Bani Chai Ki...



तेरी हाथ की बनी चाय की खुशबू ने मुझे लूट लिया,

मैंने नहीं तेरी चाय ने ही मुझे पी लिया।

Badala Badala Sa Mijaj Hai...

 



बदला बदला सा मिजाज़ है सबका,

सहमा सहमा सा दिन है आज का,

जाने क्या महेक़ घुली है हवाओं में,

मतलबी सा अहसास है सबका।

Sunday, August 16, 2020

Aaj Kal Udate Udate Ek...

 


आज कल उड़ते उड़ते एक ख्याल आ रहा है,

छू लूं तेरी रूह को ये पयाम आ रहा है,

सोते जागते उठते बैठते हर जगह सिर्फ तू ही तू,

तेरे सिवा और ना कुछ नजर आ रहा है।

Sochata Hoon Ek Akhbar...

 


सोचता हूं एक अखबार छपवाया जाए,

बेवफाओं का उसमें अरमान लिखवाया जाए,

हो ना कभी कोई सच्चा आशिक़ यूं बर्बाद,

दीवानों के लिए वो फरमान निकलवाया जाए।

Tujhase Ishq Nibha Raha...

 



तुझसे इश्क़ निभा रहा हूं या दोस्ती खबर ही नहीं,

तू दर्द है या मरहम मुझे समझ ही नहीं,

तेरे साथ होना एक अलग ही एहसास है,

तू है तो लगता है पूरी कायनात मेरे साथ है।

Tu Chahe Na Chahe Koi...

 




तू चाहे ना चाहे कोई बात नहीं,

तेरी कदमों में रख दूं अपनी जान

तू कदम बढ़ा तो सही,

तेरी रूह से अपनी रूह को यूं बदल लूंगा,

मेरी जान तू एक बार आ तो सही।

Loot Le Lutane Wale...

 


लूट ले लूटने वाले कब तक यूं लूटेगा,

एक दिन तो हिसाब दोगे जब खुदा तुझसे पूछेगा,

क्या मिला तुझे उसे बर्बाद करके,

वो पशिंदा है मेरा कहा टूटेगा।

Ishq Hai Pyaar Hai...

 



इश्क़ है प्यार है दीवानगी है,

जो सोचा था तुझमें ही वो शादगी है।

Tu Hai Bas Tu Hai Meri...

 



तू है बस तू है मेरी 

कोई और तो नहीं है,

ये दिल है मेरा शीशे सा 

कोई पत्थर तो नहीं है,

तुझे यकीन नहीं मुंझपे तो 

कोई ग़म तो नहीं है,

मैं जान भी दे दूंगा तेरे लिए 

ये कम तो नहीं है,

मत करना दिखावे का प्यार मुझसे,

तुझे तकलीफ़ नहीं मेरे बिना या 

तेरी आंखे नम तो नहीं है,

तू है बस तू है मेरी 

कोई और तो नहीं है।

Saturday, August 1, 2020

Gar Ishq Ho Jaye Tujhe...





गर इश्क़ हो जाए तुझे मुझसे 
तो गिला ही क्या था,
गर मेरे प्यार मेरे भावनाओं को समझा होता 
तो सिला ही क्या था,
मेरे साथ ने तुझे हर खुशी दे दी,
पर दर्द के सिवा तुझसे मुझे 
मिला ही क्या था।

Naagin Jaise Naksh Hai Tere...





नागिन जैसे नक्श है तेरे 
हिरनी जैसी आंखे,
चाल है जैसी फूलों की डाली 
फूलों सी कोमल तन तेरे,
वाणी जैसे मुरली कि धुन हो 
सागर सी तेरी बातें,
सहेजुं हर कीमत पर तुझको 
जैसे मैं दिल तू मेरी सांसें।

Ye Duniya Bewafaon Ka Bazaar Hai...





ये दुनियां बेवफाओं का बाज़ार है,
हर दुकान पर मिलता दुब्लिकेट सामान है,
बड़े शान से जीते वो धोखेबाज है,
कहते है जान जान बनाते गुलाम है 

Bahut Pyaar Jataya Ja Rha Hai...






बहुत प्यार जताया जा रहा है,
एक बार फिर अपना बनाया जा रहा है,
कुछ तो गहरा राज़ छुपाया जा रहा है,
शायद पहले से भी जादा दर्द देने का 
इंतजाम किया जा रहा है।

Is Duniya Ke Rashmon Se...





इस दुनियां के रश्मों से आजिज हो गया हूं,
हर एक के कर्मो का साजिश ही गया हूं,
चैन की नींद भी नहीं आती अब,
जबसे दुनियां के सच्चाई से वाक़िफ हो गया हूं।

In Badalon Mein Chhupa Ek...






इन बादलों में छुपा एक चांद है तू,
मेरे दिल के हिवडा में बसे जैसे सांस है तू,
रेगिस्तान में सावन सी हरियाली है तू,
कर दे हर दिल को घायल वो मतवाली है तू।

Is Duniya Ke Rashmon Se...







इस दुनियां के रश्मों से आजिज हो गया हूं,
हर एक के कर्मो का साजिश ही गया हूं,
चैन की नींद भी नहीं आती अब,
जबसे दुनियां के सच्चाई से वाक़िफ हो गया हूं।