Saturday, July 25, 2020

Apani Likhi Har Kavita Ko....







अपनी लिखी हर कविता को सहेज रखूंगा,
तू समझे मेरे जज्बातों को वो नब्ज लिखूंगा,
मेरे कलम की है जो लिखावट वो जुबान से ना बोलूंगा,
गर ना हो तेरे दिल में मेरी चाहत तो ये राज़ ना खोलूंगा।

Aaj Badala Badala Sa Mijaj Tha...





आज बदला बदला सा मिजाज़ था उनका,
मेरे दिल को छुआ आज हाथ था उनका,
कुछ तो राज था इस मुस्कान के पीछे,
एक बार फिर ज़ख्म देने का शायद खयाल था उनका।

Sunday, July 19, 2020

Kuchh Na Kehati Ho Sayad...





कुछ ना कहती हो शायद तुम डरती हो,
मेरी बातों मेरे जज्बातों मेरी एहसासों से,
कहीं प्यार ना हो जाए तुझे,
मुझसे इन खयालातों से।

Apane Ishq Ke Armanon Ka....





अपने इश्क़ के अरमानों का मैंने गला घोटा है,
एक तेरे लिए ही मैंने खुद को तन्हा रखा है,
तू खैर कर मैंने अपने जज्बातों को संभाल रखा है,
सिर्फ तुझसे ही करने को मोहब्बत,
अपने दिल की धड़कनों का खयाल रखा है।

Aye Khuda Tera Ye...





अये खुदा तेरा ये कैसा है करम,
क्यों बनाया तूने दुनियां को इतना बेरहम,
लोग दर्द देकत भी जाने कैसे खुश रह लेते हैं।
ज़ख्म देकर उन जख्मों में और नमक भरते है।

Friday, July 10, 2020

Teri Jhuthi Kasamo Wado Se .….






तेरी झूठी कसमों वादों से वाकिफ हो गया हूं,
तू लाख कर ले वफा अब मैं राकिब हो गया हूं,
दिल चीर के भी रख दे तू गर मेरे सामने,
अब तू नहीं उस खुदा का मैं शागिर्द हो गया हूं।

Wednesday, July 1, 2020

Tujhase Ishq Ki Khwahis Ne...






तुझसे इश्क़ की ख्वाहिश ने जाने क्या क्या दिन दिखाए,
जिए तो थे ही नहीं कभी सिर्फ मारने के रास्ते दिखाए,
हर दफा कर के गलतियां तूने माफी नामे है दिखाए,
प्यार के नाम पे तूने झूठी कसमें है कितने खाए।